विश्व आदिवासी दिवस – जय आदिवासी युवा संगठन ने निकाली तिरंगा यात्रा, सजाई आकर्षक झांकियां

विश्व आदिवसी दिवस मंगलवार को जय आदिवासी युवा संगठन ने उत्साह के साथ मनाया। इस दिन नगर में चल समारोह निकाला गया। जिसमें तिरंगा यात्रा को भी शामिल किया गया। चल समारोह पुरानी कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुआ। जिसमें आकर्षक झांकियां भी सजाई गई।

चल समारोह के दौरान हाथों में तिरंगा लिए संगठन के पदाधिकारी चल रहे थे। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्ग तहसील चौराहा, अस्पताल चौराहा, हाटपुरा, सरकारवाडा, नाना बाजार, रातोडिया तालाब रोड, छावनी झंडा चौक, छावनी नाका चौराहा होते हुए गांधी उपवन पर पहुंचा। जहां यात्रा का समापन किया गया।

चल समारोह के पूर्व पुरानी कृषि उपज मंडी में बैठक का आयोजन भी रखा गया। जहां समाज के उत्थान और विकास के लिए विचार विमर्श भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन व संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर मंडलोई ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here