आजादी का अमृत महोत्सव – आगर में दबंग हिंदू सेना और बीजेपी किसान मोर्चा ने अलग-अलग निकाली तिरंगा यात्रा

दबंग हिंदू सेना जिला इकाई आगर मालवा के ओर से अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार शाम 4 बजे नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों के ओर से जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

यात्रा छावनी गांधी उपवन से प्रारंभ हुई, जो छावनी नाका चौराहा, झंडा चौक छावनी, रातोडिया तालाब रोड, नाना बाजार, सरकारवाडा, हाटपुरा, अस्पताल चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए विजय स्तंभ चौराहा पहुंची। जहां यात्रा का समापन किया गया।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए वाहनों से चल रहे थे और डीजे पर देशभक्ति के तरानों के बीच युवा देशभक्ति में चूर नजर आ रहे थे। यात्रा के दौरान भारत माता की आकर्षक झांकी भी सजाई गई।

भाजपा किसान मोर्चा ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

इसी तरह इस दिन भाजपा किसान मोर्चा के ओर से भी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो नगर के छावनी नाका चौराहा से प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के तरानों के बीच तिरंगा लहराते चल रहे थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई, विजय स्तंभ चौराहा पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here