भोपाल में 3 नए रूट पर दौड़ने लगी सिटी बसें

मंत्री, महापौर और विधायक ने की शुरुआत

राजधानी भोपाल की सड़कों पर शुक्रवार से 40 नई CNG बसें दौड़ने लगी हैं। ये बसें 3 नए और 2 पुराने रूट पर चलाई गई। इसके बाद शहर में 21 रूट पर कुल 313 बसें हो गई है। नई सीएनजी बसें पहली बार सूखी सेवनिया भी गई। इससे यात्रियों को आने-जाने में आसानी हुई।

शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बसों का हरी झंडी दिखाई। एमआईसी मेंबर मनोज राठौर, रविंद्र यति समेत क्षेत्र के पार्षद मौजूद थे। अमृत योजना अंतर्गत भोपाल शहर के रहवासियों की सुविधा एवं पर्यावरण अनुकूलता के चलते 300 नई सीएनजी बसें मंजूर की गई है। पहले चरण में 40 बसें आ गई है। जिनका संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) इनका संचालन कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here