छतरपुर में जैन समाज ने लगाया जाम

छतरपुर में जैन समाज ने शहर के सबसे व्यस्ततम छत्रसाल डाकखाने चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन और ट्रैफिक बाधित हो गया। जैन समाज खुले में मांस बिक्री का विरोध कर रहा है।

जैन समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन ने बताया कि हम लोग छतरपुर जिले और शहर में जहां कहीं भी धार्मिक स्थल हैं वहां पर खुले में मांस बिक्री का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते आज हम नगर पालिका अपना ज्ञापन लेकर पहुंचे थे, बावजूद इसके नगरपालिका में कोई जिम्मेदार नहीं मिला। हम लोगों ने तकरीबन 1 घंटे तक अहिंसात्मक तरीके से इंतजार किया। जब हद हो गई नगरपालिका अध्यक्ष और CMO नहीं आए तब हमने मजबूरन यह कदम उठाया और हमें शहर के छत्रसाल/डाकखाना चौराहे पर आकर जाम लगाना पड़ा।

अध्यक्ष बताते हैं कि हमारी मांग है कि जितने भी धार्मिक स्थल हैं उनके आस-पास कहीं भी खुला मांस, मछली, मुर्गा या इससे जुड़ी अन्य सामग्री नहीं बेची जाए। अगर हमारे इस मुद्दे पर अमल नहीं किया गया तो हम आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here