जूता फैक्ट्री में भीषण आग :- फैक्ट्री में भरा है फॉम-केमिकल, मिनटों में पूरी बिल्डिंग में फैली आग

ग्वालियर के हजीरा बिरला नगर स्थित जूता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। घटना शनिवार दोपहर हुई है। जब तक आग का पता चलता आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था। फैक्ट्री में जूता-चप्पल बनाने के लिए प्लास्टिक, फॉम व केमिकल भरा हुआ था। जिससे आग मिनटों में पूरी फैक्ट्री में फेल गई। अंदर काम करने वाले मजदूर आग के बीच में फंस गए थे।

उन्होंने छत पर चढ़कर आसपास के भवनों में कूदकर जान बचाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। दोपहर साढ़े तीन बजे तक आग बुझाने के प्रयास जारी थी। साथी आग का विकराल रूप देखते हुए मालनपुर और एयरपोर्स से भी मदद मांगी गई है। पुलिस का दावा है कि सभी मजदूर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।

कैसे लगी आग यह अभी नहीं पता:-

फैक्ट्री मालिक के रिश्तेदार नरेश कुमार ने बताया कि यह तो नहीं बताया जा सकता कि आग कैसे लगी। अंदर कितना माल जलकर राख हो गया है। पर उन्होंने यह जरुर कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं है। सभी कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पुलिस का कहना:-

इस मामले में एएसपी शहर अभिनव चौकसे का कहना है कि जूता फैक्ट्री में आग लगी है। उसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अंदर कितने लोग फंसे थे कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here