आगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक – भारत जोड़ो यात्रा और बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो अभियान पर प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

भारत जोड़ो यात्रा और बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो अभियान को लेकर शनिवार को सुसनेर मार्ग स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव और आगर विधायक विपिन वानखेड़े ने जिला युवा कांग्रेस की बैठक ली।

मध्य प्रदेश प्रभारी यादव ने बैठक को संबोधित कर कहा कि आगामी भारत जोड़ो यात्रा पर यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में राहुल गांधी का भव्य व जोरों शोरों से स्वागत किया जाए, इसको लेकर अपने स्तर पर रूपरेखा तैयार करें।

उन्होंने भाजपा सरकार पर अनेक आरोप लगाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने की बात भी कहीं। आगर विधायक वानखेड़े ने संबोधित कर यूथ कांग्रेस को कांग्रेस संगठन की रीड की हड्डी बताते हुए युवाओं से आह्वान कर कहा कि योद्धाओं प्रत्येक बूथ पर युवाओं की टीम तैयार करके आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीयूष पालीवाल, जिला प्रभारी दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव हरिओम यादव, आगर विधानसभा अध्यक्ष इरफान अंसारी, सुसनेर विधानसभा अध्यक्ष लुकमान कुरेशी, आगर ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाटीदार, जिला महासचिव अनमोल वर्मा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here