राहुल गांधी मंगलवार 2 बजे बाद महाकाल दर्शन करेंगे कमलनाथ, जयराम रमेश, दिग्गविजय सिंह भी साथ रहेंगे

0
73

भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार 29 नवंबर को उज्जैन पहुंचेगी। इसी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेता श्री महाकालेश्वर मंदिर में करीब 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच दर्शन को पहुंचेंगे। अभी दर्शन के दौरान कौन-कौन रहेगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कहा जा रहा है कि करीब एक दर्जन नेता राहुल गांधी के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए साथ रहेंगे।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को महाकाल की नगरी में आएगी। यात्रा के आने के बाद राहुल गांधी भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर भी जाएंगे। राहुल गांधी का महाकाल मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम पहले से ही तय है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि अभी तक कि जानकारी में राहुल गांधी दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंचेंगे।

भदौरिया ने बताया कि श्री महाकाल दर्शन के दौरान राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्यप्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, कुलदीप सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शोभा ओझा, विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, मुरली मोरवाल, दिलीप सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष कमल पटेल और वे रहेंगे।

भदौरिया ने कहा कि संभव है कि अंतिम समय में नाम जोड़े या घटाए जा सकते हैं। पूरा कार्यक्रम पदयात्रा के उज्जैन आने के बाद ही तय होगा। कारण है कि 29 नवंबर को ही सामाजिक न्याय परिसर में बड़ी जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। सभा के लिए करीब 50 हजार से अधिक जनता रहेगी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी तीसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके पूर्व नवंबर 2010 में और 2018 में राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here