महाकाल के दर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी,सभा को भी करेंगे संबोधित – तपोभूमि में जाकर जैन संत के दर्शन किए

एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को सातवां दिन है। यात्रा महाकाल की नगरी उज्जैन में है। राहुल गांधी भगवान महाकाल के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। इसके बाद एक सभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले उनकी यात्रा सुबह करीब साढ़े 6 बजे सांवेर से शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। रास्ते में यात्रा ने मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक लिया। यहां राहुल गांधी ने श्रीराम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य को लेकर बात भी की। टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बच्चों के साथ डांस किया।

निनोरा में यात्रा का लंच ब्रेक हुआ। राहुल गांधी ने तपोभूमि में जाकर जैन संत से मुलाकात भी की। अब राहुल गांधी महाकाल दर्शन के बाद उज्जैन के ही सामाजिक न्याय परिसर में सभा को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here