सीएम शिवराज सिंह अचानक उज्जैन पहुंचे – संघ के वरिष्ठ प्रचारक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब विभिन्न दायित्व पर रहे वरिष्ठ प्रचारक गोपाल येवतीकर का 87 वर्ष की आयु में बुधवार को सुबह दु:खद निधन हो गया है। सूचना मिलने के बाद सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संघ कार्यालय पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वरिष्ठ प्रचारक के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गोपालजी व्यक्ति नही विचार थे। संस्था थे, प्रेरणा थे। उन्होने स्वंय पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित किया। हमारे जैसे स्वंय सेवक भी उनके हाथो तैयार हुए, उनकी प्रेरणा से तैयार हुए। बचपन में भोपाल में वो हमारे विभाग प्रचारक थे, तब मैं उनके संपर्क में आया था। उनकी प्रेरणा, उनका जीवन, उनके आदर्श वो काम करने की प्रेरणा बने। गोपालजी ने जो कहा दिया वो पत्थर की लकीर होती थी। आंख बंद कर अपनी श्रद्धा के कारण उनके बताए मार्ग पर चलते थे। उन्होने ऐसे कई कार्यकर्ता तैयार किए और अंतिम समय तक भारत माता के चरणों की आराधना में लगे रहे। कल ही उनका फोन आया था, उनकी आवाज सुनकर नही लगा था कि वे इतनी जल्दी चले जाएंगे। उन्होने आर्शीवाद दिया। मन में इक्छा थी उनके दर्शन करने आऊंगा मैनें कार्यक्रम भी बनाया। आज सुबह फोन आया वे अब हमेशा के लिए परमात्मा के पास चले गए। उनका जीवन हम जैसे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा। वो हमारे आदर्श है उनके बताए मार्ग पर चलते रहेगें। संघ कार्यालय पर बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता और भाजपा से जुड़े पदाधिकारी, नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here