21 जनवरी को टॉर्च रैली निकाली जाएगी – खेलो इंडिया की योगासन और मलखंब स्पर्धा उज्जैन में होगी

खेलो इंडिया आयोजन के तहत प्रदेश के आठ शहरों में खेल प्रतियोगिताएं की जा रही हैं।इसमें उज्जैन में योग व मलखंब की प्रतियोगिता होगी। इसमें 1 से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की योगासन और 6 से 10 फरवरी तक मलखंब स्पर्धा होगी। स्पर्धाओं के पहले शहर में माहौल बनाने के लिए 21 जनवरी को शाम 4 बजे टॉवर चौक से टॉर्च रैली निकलेगी।

गुरुवार को माधव सेवा न्यास सभागृह में खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए नियुक्त फील्ड एरिया प्रमुखों की बैठक कलेक्टर आशीष सिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने ली। कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी ट्रांसपोर्टेशन, आवास एवं भोजन व्यवस्था से जुड़ी है। वे माइक्रो प्लानिंग कर ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने महाकाल लोक में खेलो इंडिया की ब्रांडिंग करने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने आवास व्यवस्था के लिये तय किए गए 16 होटल्स में प्रत्येक होटल में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने और स्टेट लेवल के को-ऑर्डिनेशन के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं। सभी खिलाड़ियों व खेल अधिकारियों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें पास जारी करने व बाहर से आने वाले खिलाड़ी व आगंतुकों को महाकालेश्वर दर्शन के लिए भी नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में एडीएम संतोष टैगोर, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, एएसपी अभिषेक आनन्द, जिला खेल अधिकारी ओपी हरोड़, सोनू गेहलोत, माधव सेवा न्यास के बलराज भट्ट, विजय केवलिया सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

21 जनवरी को निकलेगी टाॅर्च रैली

खेलों इंडिया आयोजन के पहले 21 जनवरी को शाम 4 बजे से टॉर्च रैली का आयोजन टॉवर से शुरू कर चामुण्डा माता, देवासगेट, मालीपुरा, गुदरी चौराहा होते हुए माधव सेवा न्यास पर समापन होगा। इस रैली से शहर में वातावरण बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आव्हान किया है। कलेक्टर व एसपी ने बैठक के बाद खेलो इंडिया के शुभंकर के साथ फोटो खिंचवाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here