भारत का ही नहीं पूरे एशिया के सबसे बड़े कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष आए उज्जैन धार्मिक यात्रा पर सहपरिवार

0
97

उज्जैन। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवनियुक्त प्रयागराज इलाहाबाद से धार्मिक नगरी उज्जैनी में सहपरिवार आए एक दिवसीय कार्यक्रम में बाबा महाकालेश्वर दर्शन करने के बाद सीधे अंकपात क्षेत्र स्थित धर्मराज चार धामों चित्रगुप्त मंदिर आए। मंदिर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विधि विधान से भगवान चित्रगुप्तजी की आरती की गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं ट्रस्ट के संरक्षक कृष्णमंगल कुलश्रेष्ठ एवं वहीं चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ प्रयागराज पूर्व महापौर उज्जैन आए। वहीं सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट द्वारा एवं उज्जैन कायस्थ समाज द्वारा उनका स्वागत एवं उनका सम्मान किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। साथ ही भारत ही नहीं पूरे विश्व के कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष भी है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के संरक्षक का हार एवं श्रीफल शाल एवं दुपट्टे एवं भगवान महाकाल एवं भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर भेंट की। साथ ही साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि कायस्थ समाज किसी एक पार्टी का वोट बैंक नहीं जो कायस्थ समाज की बात सुनेगा एवं मानेगा और उनकी समाज के लोगों को राजनीति में योगदान एवं बढ़ावा देगा कायस्थ समाज उस पार्टी के साथ खड़ा रहेगा कार्यक्रम में दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अनिलकुमार श्रीवास्तव, गणेश गौड़, भरत सक्सेना, निखलेश खरे, शैलेन्द्र चित्रांशी, आशुतोष गौड़, सनी श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, प्रियंका भटनागर, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, अनिल श्रीवास्तव केशवनगर, सुमेध भटनागर, मंगेश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, हरिश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, चेतन श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव, आरसी अष्ठाना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव अनिल श्रीवास्तव ने किया। साथ ही आभार भरत सक्सेना ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here