नगर निगम ने चलाया अभियान, बारिश के दौरान बाढ़ के हालात न बने इसलिए कर रहे नालों की सफाई

बारिश के समय शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी भर जाता है। ऐसे में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसे देखते हुए नगर निगम ने पिछले दिनों 16 नालों की सफाई का अभियान चालू किया था। फिलहाल पांढारोल नाले की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार और गुरुवार को दो बार पांढारोल क्षेत्र से अतिक्रमण भी हटाया गया था। जेसीबी से एक पक्का आरसीसी निर्माण भी तोड़ा गया था। तो वहीं शुक्रवार को सिंधी बस्ती क्षेत्र स्थित पांढारोल नाले से पोकलेन मशीन के माध्यम से सफाई अभियान चला।

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया बारिश से पहले नालों की सफाई कराई जाती है। पिछले माह से यह अभियान चालू हो चुका था। लेकिन पहले परकोटे के अंदर नालों के सफाई का अभियान चला। परकोटे के बाहर जितने नाले हैं उनकी सफाई चल रही है। अब 250 ट्राली गाद निकाली जा चुकी है। लालबाग, प्रगति नगर, पांढारोल नाले में जहां जहां चौड़ीकरण, गहरीकरण की जरूरत है। वहां वह काम कराया जा रहा है ताकि शहर में बाढ़ की स्थिति निर्मित न हो।

बता दें कि हर साल नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया जाता है। लेकिन इसके बाद भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। बुरहानपुर शहर ताप्ती नदी से सटा है। नदी में दो से तीन बार बाढ़ की स्थिति पैदा होती है। साथ ही शहर के सभी नालों का पानी भी ताप्ती नदी में छोड़ा जाता है। बाढ़ के हालात न बने इसलिए सफाई अभियान चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here