अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उज्जैन में श्रद्धांजलि सभा, उनके योगदान और विचारों को किया गया याद

0
20

उज्जैन। जिला भाजपा कार्यालय लोकशक्ति में आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा उज्जैन जिला ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला , पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
जिलाध्यक्ष श्री बोरमुंडला ने अपने संबोधन में अटल जी के विराट व्यक्तित्व, उनकी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, और भारतीय राजनीति में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन प्रेरणादायक था और उनके विचार हमें देश सेवा के प्रति समर्पण और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।अटल जी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की एकता और अखंडता को हमेशा प्राथमिकता दी और उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई।

इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेता अशोक कटारिया, रतन सिंह उपलाना,रमेशचंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह कराड़ा,अरविंद सिंह सोलंकी,एवं अजय जोशी,बद्रीलाल मालवीय व सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र परमार ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here