ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में हाटपीपल्या एवं आसपास के पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए


  •  भविष्य दर्पण/नीरज सोलंकी

भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा निकाली गई देवास में तिरंगा यात्रा के दौरान हाटपीपल्या एवं आसपास के क्षेत्रों से भी पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए जिसमें मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद भारतीय जनता पार्टी के जिले के वर्तमान कप्तान जिला अध्यक्ष राय सिंह जी सेंधव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव जी खंडेलवाल,हाटपीपल्या विधानसभा के विधायक मनोज चौधरी ,खातेगांव विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव एवं भारतीय सेना के पूर्व नायक सूबेदार भूपेंद्र सिंह सेंधव, नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सेंधव,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष गोठी एवं भारतीय जनता पार्टी हाटपीपल्या के श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं सर्व सामाजिक बंधुओ ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई,

एवं तिरंगा यात्रा में सभी ने तिरंगे लिए ,एवं पूर्व सैनिक भी अपनी ड्रेस पहने दिखे, सभी ने जय हिंद जय भारत, भारत माता की जय के नारे लगाए, यात्रा में देवास के छोटे छोटे बच्चों ने भी अपनी कला एवं सांस्कृतिक वेश भूषा में सम्मिलित हुए,

जानकारी पूर्व सरपंच योगेंद्र सिंह सेंधव द्वारा दी गई/

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles