सर्व ब्राह्मण समाज ने किया श्रावणी उपाकर्म

भविष्य दर्पण/नीरज सोलंकी

हाटपीपल्या ! सर्व ब्राह्मण समाज युवा परिषद् के तत्वावधान में पं.गोपाल जोशी के आचार्यत्व में नगर के प्रसिद्ध पवित्र नृर्सिंह घाट पर प्रतिवर्ष की भांति श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया ! सर्वप्रथम आचार्य पं. गोपाल जोशी ने श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम के मुख्य यजमान पं.शिवनारायण जोशी को नियुक्त कर सर्वप्रथम सभी ब्राह्मणों को संकल्प दिला सप्तर्षियों का आह्वान कर दस विधि स्नान करवा नृर्सिंह घाट में डुबकियां लगवाई । उसके पश्चात देव तर्पण, ऋषि तर्पण, पितृ तर्पण करवा कर उनका विसर्जन करवाया गया ! तत्पश्चात यज्ञोपवित धारण करवा कर आराध्य देव सूर्य देवता को जल चढ़ाया गया एवं सर्व देवताओं की आरती उतारी गई ! उक्त कार्यक्रम में आचार्य पं. गोपाल जोशी, पं.बंशीधर चौधरी, पं.संजय दुबे, पं.मनोज जोशी पं.धुलचंद शर्मा, पं. संजय व्यास, पं.सतीष जोशी, पं. बसंत शर्मा, पं. रुप चंद शर्मा, पं.राजेंद्र शर्मा, पंडित आर्य भूषण शर्मा, पं.नवीन जोशी, पं.कुंदन शर्मा, पं.शुभम शर्मा, पं.चंदन शर्मा, पं.ऋषि जोशी आदि उपस्थित थे !

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles