- मांगीलाल सोलंकी भविष्य दर्पण न्यूज़
इंगोरिया/उज्जैन। थाना इंगोरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक घंटे के भीतर 1 लाख 75 हजार रुपये से भरा गुम हुआ बैग बरामद कर फरियादी को सुरक्षित लौटा दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है
फरियादी ध्रुव पिता विनोद अग्रवाल, उम्र 27 साल, निवासी बैलागंज, आगरा, उत्तरप्रदेश ने 6 जून 2026 को थाने पर मौखिक शिकायत दर्ज कराई। ध्रुव ने बताया कि वह उज्जैन से बीके यादव बस में बैठकर बदनावर जा रहा था। वह आयुर्वेदिक मेडिसिन में मार्केटिंग का काम करता है। मार्केटिंग के लिए ही बैग में करीब 1 लाख 75 हजार रुपये नगद रखे थे।
यात्रा के दौरान ध्रुव ने बैग बस में रख दिया था। ग्राम इंगोरिया पहुंचने पर बैग गायब मिला। परेशान होकर वह तुरंत थाना इंगोरिया पहुंचा।