ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों एवं विदेशी अतिथियों के सम्मान में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया रात्रि भोज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को शामिल होने आए कृषि मंत्रियों एवं अन्य विदेशी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के सम्मान में भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत के साथ मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित प्रस्तुतियों ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

रात्रि भोज एवं सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री श्री एदलसिंह कंसाना, सांसद श्री शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार , महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष की श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री सावन सोनकर, श्री प्रताप करोसिया, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण सिंह चावड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान आयोजित यह विशेष कार्यक्रम मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना, जिसमें प्रदेश की अतिथि-सत्कार परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि की प्रभावी झलक देखने को मिली।

—-

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles