-
भविष्य दर्पण दुर्गाशंकर टेलर
आगर मालवा। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराज का नामांकन पत्र खारिज किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी आगर मालवा ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तवंर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित छावनी के कंपनी गार्डन में एकत्रित हुए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर मौन धारण कर सत्याग्रह किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित है और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले चुनावों में “वोट चोरी” के आरोप सामने आए और अब नामांकन खारिज कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन के बाद जिले की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूदहम हार नहीं मानेंगे, लोकतंत्र और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर, प्रदेश प्रवक्ता गुडडु लाला जी,पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर,ब्लॉक अध्यक्ष मोहन यादव, शहर अध्यक रईस शेख, नितिन पालीवाल, महेन्द्र सिंह, मेहरबान सिंह, राधे श्याम भालोट,देवेंद्र वर्मा ,अमित अजमेरा,कमल जाटव, हीरा लाल जी , जितेंद्र भंडारी,इंदु बाला,आशा सेठी पवन कारपेंटर, लोकेंद्र सिंह, गौरीशंकर सूर्यवंशी बहादुर सिंह,लालूराम मालवीय, सत्यनारायण अटल, प्रकश नायक ,इमरान अली,दीपक गुर्जर, राजेश डीलर नूतन यादव , गोविंद पाटीदार, आशिक हुसैन बोरा,ओम शर्मा, सज्जन सिंह,सुल्तान सिंग, ईश्वर गरासिया, लकी गुर्जर, शिवराज राजपूत, संजय मालवीय,कमल किशोर सूर्यवंशी, शाजिद मुल्तानी,इमरान लाला , राजू मुल्तानी, गिरीज कारपेंटर,गुलरेज लाल, घनश्याम पाटीदार, विनोद गुर्जर ,जाकिर मुल्तानी , फैजान लाला,प्रधान सिंह,मीडिया जानकारी सचिन खरे ने दी ।