सिविल अस्पताल कन्नौद में विधायक आशीष शर्मा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक, विधायक निधि से डायलिसिस मशीन तथा पानी की टंकी निर्माण की दी स्वीकृति
- देवास जिले के -सिविल अस्पताल कन्नौद में
रोगी कल्याण समिति की बैठक क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बैक ,तहसीलदार एवं अन्य विभाग के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गई।
विधायक शर्मा ने अस्पताल परिसर में मरीजों एवं परिजनों की सुविधा के लिए पीने के पानी की टंकी तथा डायलिसिस मशीन विधायक निधि से देने हेतु स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा अस्पताल में साफ- सफाई एवं आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने संबंधी प्रस्तावों पर भी सहमति बनी।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज एवं मूलभूत सुविधाएं मिलना प्राथमिकता है रोगी कल्याण समिति की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाने के प्रयास किए जाने चाहिए।बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा ने अस्पताल की वर्तमान स्थिति आय – व्यय एवं आवश्यकताओं से समिति को अवगत कराया। रोगी कल्याण समिति की आय बढ़ाने हेतु डॉक्टर मीणा के द्वारा अस्पताल की दुकानों का किराया 10% बढ़ाने एवं अस्पताल परिसर स्थित आवासो से ₹100 प्रति माह जल शुल्क एवं ₹1000 नल कनेक्शन लेने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई l समिति सदस्यों ने भी सुझाव रखे, जिन पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया। स्वास्थ्य समिति की बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रेवाराम सारण ,विधायक द्वारा मनोनीत सदस्य डॉ मोहन कोठारी, विनोद मालवीय एसडीओ पीऐचई विभाग, नगर पंचायत सीएमओ ,महिला बाल विकास अधिकारी ,सहायक इंजीनियर लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।