सतवास में विरोध प्रदर्शन मुट्ठी भर कांग्रेसजन 


  • भविष्य दर्पण घनश्याम भदोरिया

नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट होने पर, सतवास ब्लॉक के धरने में एक दर्जन से भी कम मुट्ठी भर कांग्रेसी हुए एकत्रित दिखा आपसी फूट का नतीजा ।

सतवास,,, मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा फार्म रिजेक्ट होने पर कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया उसी कड़ी में सतवास ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा भी उपवास कार्यक्रम रखा गया परंतु उस उपवास कार्यक्रम में मुट्ठी भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, सिर्फ़ फोटो शेषन अपने बड़े नेताओं को दिखाने के लिए भीड़ के साथ फोटो किया, परंतु वस्तु स्थिति में एक दर्जन याने बारह लोग भी एकत्रित नहीं हो पाए , कमाल है

सतवास में जबसे ब्लॉक की कमान लाला पटेल ने सम्हाली है तब से कांग्रेस गुटबाजी से नहीं उभर पा रही है यहां गुटबाजी चरम पर है, वो खुद संख्या बल होने के बावजूद ब्लॉक अध्यक्ष रहते स्वयं नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव हार गए, क्यों की उनके ऊपर फुल छाप कांग्रेसी होने का आरोप शुरू से ही लग रहा हैं जो सही भी है, एक ही घर में कांग्रेस के तीन तीन पद दे रखे है परन्तु ऊपर बैठे कांग्रेस नेताओ को न जाने क्यूं यह सब नज़र नहीं आ रहा हैं ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष, जो कांग्रेस को मज़बूत बनाने में इतनी मेहनत कर रहे हैं , ऐसे नेता उनकी मेहनत पर पलीता लगा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles