आवारा पशु के घायल बछड़े का उपचार कर गौ शाला भिजवाया गया


हाटपीपल्या/नि प्र. हाटपीपल्या के देवगढ़ रोड पर आवारा पशु का बछड़ा घायल अवस्था में पाये जाने पर वार्ड.11 के पार्षद पिंटू जमोड़ीया एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी जगदीश यादव,नीरज सोलंकी,राकेश यादव, भूपेंद्र यादव ने गौ सेवा के रूप में पशु चिकित्सा विभाग में सूचना दी ओर गाय के बछड़े का उपचार करवाया गया, जानकारी के अनुसार गाय के बछड़े को नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बहुत हो रहा है, जिससे आये दिन कुत्ते हमला कर रहे है,कुत्तों का शिकार आए दिन बढ़ता जा रहा है, प्रशासन को आवारा कुत्तों को पकड़ कर ले जाना चाहिए एवं जो पशुओं का आवारा की तरह छोड़ दे उन पर दंडनीय कार्यवाही होनी चाहिए

आए दिन गौ माता को घर मालिक आवारा की तरह छोड़ देते है,लेकिन उनका ख्याल नहीं रखते है,उन पर शक्त कार्यवाही होना चाहिए,

वार्ड 11 के पार्षद पिंटू जमोडीया द्वारा निस्वार्थ भाव से गो सेवा की जा रही है पिछले कई वर्ष में गौ माता के लिए पानी की टंकी एवं एवं कई आवारा पशु जो घायल अवस्था में मिलते है उन्हें गौ शाला भिजवाया जाता है,

वार्ड 11 के कोई भी व्यक्ति किसी भी काम के लिए उन्हें काल करते है तो वह तत्पर अपना काम छोड़ कर जनसेवा के लिए उपस्थित रहते है, उनके इन सराहनीय काम से वार्ड 11 की जनता भी संतुष्ट है।

पार्षद पिंटू जामोडिया ओर नीरज सोलंकी ने गाय के बछड़े को निजी वाहन कर सुरक्षित गौ शाला भेजा गया

एवं वहां उपस्थित तहसीलदार मैडम को भी इस बारे में अवगत कराया गया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles