- हाटपीपल्या भविष्य दर्पण/नीरज सोलंकी
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सरपंच पति पप्पू बंजारा निवासी ग्राम गुसट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई को जिला बाल संरक्षण अधिकारी के माध्यम से हाटपीपल्या थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया था।