महिदपुर /महाराणा प्रताप जयंती पर 14 जून को महिदपुर में विशाल शौर्य यात्रा एवं ध्वज पूजन आयोजन
वीर शिरोमणि, क्षत्रिय कुलभूषण श्रद्धेय श्री महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर राजपूत कल्याण समिति महिदपुर द्वारा 14 जून 2026, रविवार को विशाल शौर्य यात्रा एवं ध्वज पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रातः 08:30 बजे राजपूत बोर्डिंग धर्मशाला, आमसभा महिदपुर से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर जीवन सिंह शेरपुर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
राजपूत कल्याण समिति महिदपुर ने सभी समाज बंधुओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शौर्य यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।