भागवत प्रवचन कथा का पूर्णाहुति, हवन शांति यज्ञ के साथ हुआ समापन, भंडारे का भी हुआ आयोजन


  • भविष्य दर्पण दुर्गाशंकर टेलर

सुसनेर। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर स्थानीय न्यायालय प्रांगण में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सुसनेर छ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा पर आधारित संगीतमय प्रवचन कथा का प्रवचनकर्ता पंडित वेदप्रकाश भट्ट महंत के द्वारा गुरुवार 11 जून को सातवें दिन पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर आयोजित भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, पूर्ण आहुति और हवन-शांति यज्ञ के साथ हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। प्रवचन कथा समाप्ति पर आयोजित पूर्णाहुति हवन शांति में डॉक्टर गजानंद व्यास, राणा चितरंजनसिंह, ललित नागदीया, मांगीलाल शर्मा, विशाल अटल, दुर्गाशंकर जाटव, राहुल चौहान, श्याम प्रजापत, घनश्याम शर्मा, दीपक सक्सेना, मदनलाल विश्वकर्मा, ललित पांडे, धर्मेंद्र चौहान, कौशल जैन, सुनील जैन कबाड़ी, कमलेश जैन कबाड़ी, विजयसिंह बगड़ावत, संजय जैन नायब नाजिर, पप्पू माली, मनोहरलाल पांडे, श्याम राठौर, राजेश श्रीवास्तव, रमेश शर्मा, देवकरण प्रजापत, शिव भाटी, ईश्वरसिंह, कन्हैया मेघवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार आदि ने भाग लिया। वहीं बुधवार रात्रि की छठे दिवस की कथा में समाजसेवी द्वारकादास लड्डा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चंद्रावत, वरिष्ठ अभिभाषक रूपनारायण श्रीवास्तव एवं विजयसिंह बगड़ावत, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, किशोर बांगड़, मुकेश वर्मा, गिरिराज पाटीदार एवं मनोज सोनी आदि ने प्रवचन में उपस्थित होकर कथावाचक पंडित वेदप्रकाश भट्ट महंत का सम्मान किया एवं महाआरती में भाग लिया। गुरुवार को पूर्णाहुति, हवन शांति यज्ञ के बाद महाआरती हुई उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles