मंदिर समिति के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर एक लाख रुपए सम्मान निधि का प्रस्ताव

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्रबंध समिति के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक लाख रुपए सम्मान निधि देने का प्रस्ताव समिति में लाया जाएगा। प्रस्ताव पारित होने पर उन्हें यह राशि शेष जीवन में भरण-पोषण के लिए दी जा सकेगी।

मंदिर समिति के लगभग 330 कर्मचारी विभिन्न इकाइयों में काम करते हैं। शुक्रवार को दो कर्मचारी कालू बा एवं कला गुर्जर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने शाॅल श्रीफल व भगवान महाकाल का स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया।

धाकड़ ने कर्मचारियों के हित में एक और बड़ा निर्णय लेते हुए बताया किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को उनके भरण पोषण लिए अलग से एक लाख रुपए की सम्मान निधि देने के लिए प्रबंध समिति में प्रस्ताव रखा जाएगा। अभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को समिति की ओर से कोई निधि नहीं दी जाती। प्रशासक के अनुसार प्रस्ताव समिति में पारित होने के बाद कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इस निर्णय से कर्मचारियों में प्रसन्नता है।

गोसेवा में रुचि इसलिए समय से ज्यादा काम

कालू बा गोशाला क्षेत्र के ही निवासी होने और गोसेवा में रुचि के कारण तय समय से ज्यादा काम गोशाला में करते रहे हैं। कला गुर्जर भी अन्नक्षेत्र व धर्मशाला में सेवाएं देती आई हैं। प्रशासक ने कर्मचारियों द्वारा दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। आगे भी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here