नशेड़ी चोर ने ब्लेड से काट ली गर्दन, दीवार पर सिर फोड़, उज्जैन के जीवाजीगंज थाने की घटना

नशेड़ी चोर ने पकड़े जाने पर खुद का सिर दीवार पर पटककर फोड़ लिया। लहूलुहान होने के बाद उसने अपना गला ब्लेड से काट लिया। पूरी घटना जीवाजीगंज थाने के अंदर हुई। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को कोर्ट में पेश थाने से ले जा रहे थे, तभी उसने यह हरकत की।

घटना सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है। नशे के आदी रोहित पिता गोपाल (28 वर्ष) व विनोद पिता सुरेंद्र दीक्षित (32 वर्ष) को पुलिस ने चोरी के आरोप में रविवार की रात को पकड़ा था। ये दोनों नशे के आदी हैं। दोनों ही रविवार को मंगलनाथ मार्ग स्थित महर्षि सांदीपनि के आश्रम में चोरी करने घुसे थे। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

सोमवार को जीवाजीगंज पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में थी। पुलिस ने दोनों के हाथ रस्सी से बांधकर थाना परिसर में ही बैठा दिया था। इतने में रोहित ने दीवार पर जोर-जोर से अपना सिर मारने लगा। इसमें वह लहूलुहान हो गया। तभी उसने ब्लेड निकालकर अपनी गर्दन काट ली।

यह देख रोहित के साथ पकड़े गए विनोद ने शोर मचाया। पुलिसकर्मी भागकर रोहित के पास आए। यह देख पुलिसकर्मियों के होंश उड़ गए। रोहित के सिर व गर्दन से काफी खून बहने लगा। हालांकि गर्दन का घाव गहरा नहीं होने से पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

टीआई गगन बादल ने रोहित को अस्पताल भिजवाकर उपचार कराया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। टीआई बादल ने कहा कि हमें मौके पर ब्लेड नहीं मिली है। उसने खुद को कैसे घायल किया ये पूछताछ में पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here