नए भारत के निर्माण में आईआईएम, इंदौर के शिक्षक निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) इंदौर ने 26 जनवरी को उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। संस्थान के निदेशक प्रो हिमांशु राय ने तिरंगा फहराया।

प्रो. राय ने शिक्षकों और अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नए भारत का निर्माण करने में अपना योगदान दें। 2047 की कल्पना करके काम करें। आइआइएम इंदौर के शिक्षक इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी हर पहल, हर कदम हमारे सपने को पूरा करने पर केंद्रित होना चाहिए, जिससे हमें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने में भी मदद मिलती है। हमें यह समझने की जरूरत है कि राष्ट्र की उन्नति और प्रगति में योगदान देना हमारी जिम्मेदारी है। हमें सबसे पहले अपनी जिम्मेदारियों को, अपनी क्षमता को पहचानने और अपने आसपास के लोगों में जवाबदेही और जिम्मेदारी की भावना पैदा करने की जरूरत है। हमारे विद्यार्थी भी देश-दुनिया की उच्च कंपनियों में पहुंचकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कई पूर्व विद्यार्थी आज भी संस्थान से जुड़े हैं और हर कार्य में अपनी भागीदारी रखने की इच्छा रखते हैं। हम अपनी क्षमता से अधिक प्रयास करें और काम करें। हम वफादार और समर्पित रहें और हमारे द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक कार्य के लिए बेहतरीन सपना देखें। उन्होंने आइआइएम इंदौर समुदाय के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आइआइएम इंदौर के 25 कर्मचारियों को भी उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन, सराहनीय सेवाओं और संस्थान के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। 10वीं और 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों के बच्चों को भी सम्मान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here