उज्जैन में संत समाज की मुहिम के बाद, गोवर्धन सागर जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

उज्जैन शहर के मध्य गोवर्धन सागर पर गुरुवार सुबह साधु-संत एवं जनप्रतिनिधि एक साथ नजर आए। सबने मिलकर गोवर्धन सागर की सफाई शुरू कराई।

कुछ दिन पहले गोवर्धन सागर जीर्णोद्धार को लेकर उज्जैन के संत समाज ने धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद संत समाज ने श्रमदान कर गोवर्धन सागर की सफाई की शुरुआत की बात कही थी। श्रमदान उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन ने भी किया। गौरतलब है कि उज्जैन में प्राचीन सप्तसागर स्थित है, जिसमें रुद्र सागर पुष्कर सागर, क्षीरसागर, गोवर्धन सागर, रत्नाकर सागर,विष्णु सागर और पुरुषोत्तम सागर है। ये सभी समय के साथ अपना मूल अस्तित्व खो चुके हैं। कारण अवैध कब्जे, रखरखाव का अभाव है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here