गृह ग्राम जैत पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज:- मंदिर में किए भगवान के दर्शन, स्थानीय कार्यक्रम में भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अचानक अपने गृह ग्राम जैत पहुंचे। उन्होंने गांव के मंदिर में भगवान के दर्शन किए और उसके बाद स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल हुए। सीएम के अपने विधानसभा क्षेत्र के अचानक दौरे की सूचना के बाद अनेक अफसर भी गांव पहुंचे और उनके पूरे दौरे के समय वे सभी लोग वहीं मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम जैत पहुंचकर स्वर्गीय श्री छबीलाल चौहान के 13वीं कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री छविलाल जी चौहान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिश्ते में चाचा है। उनका 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह ग्राम दौरा कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित नहीं था। आज सुबह ही अचानक दौरा तय हुआ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने गृह ग्राम पहुंच गए। गांव में आने के पहले ही जिले के आला अधिकारी ग्राम जैत पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला गांव पहुंचा तो वो पहले मंदिर के समक्ष रूके और हाथ जोड़कर भगवान के दर्शन किए। उसके बाद परिवार में हुई गमी पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री का यह राजनैतिक दौरा नहीं था, जिसके कारण एक दिन पहले से दौरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया था। उनके दौरे को लेकर कोई राजनैतिक तैयारी भी नहीं की गई थी। गांव के लोग ही दौरे के दौरान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here