CM शिवराज का सीहोर दौरा, 12.20 बजे जैत गांव पहुंचेंगे चौहान, गांव के जन्मदिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे, ग्रामसभा में विकास पर करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह 11.55 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे बुधनी के जैत गांव पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5.15 बजे मुख्यमंत्री जैत से निकलेंगे और 05.30 बजे होशंगाबाद पहुंचेंगे। होशंगाबाद में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोबारा बुधनी आएंगे। स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात 9 बजे भोपाल चले जाएंगे।

गांव का एक दिन गौरव दिवस के रूप में मनाने की ग्रामवासियों ने की सराहना

किसी नगर या ग्राम के जन्म-दिवस मनाने का पर्यावरण और विकास हितैषी नया विचार है। ग्राम या नगर का जन्म-दिवस वहां रहने वाले लोगों के लिए गौरव दिवस की तरह होगा। प्रदेश में इसकी शुरुआत सीहोर जिले के जैत गांव से हो रही है। आठ फरवरी को जैत में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम सभा में सदस्य के रूप में शामिल होंगे। जहां विकास के बारे में चर्चा की जाएगी।

जैत निवासी राजेश चौहान, नेपाल सिंह चौहान, वीर सिंह चौहान सहित अनेक ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण, गांव का विकास और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही गांव के कार्यों के लिए ग्रामवासियों में जनभागीदारी की भावना भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here