इंदौर में नई लहसुन के दामों में जोरदार तेजी, भाव 9000 रुपए क्विंटल तक

देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक मंडी में मंगलवार को नई लहसुन के दामों में जोरदार तेजी देखी गई। नई लहसुन में ऊंटी सुपर बोल्ड क्वालिटी की लहसुन ऊपर में 9000 क्विंटल तक बिक गई।

कारोबारियों के अनुसार जनवरी से नई लहसुन की अच्छी आवक शुरू हो जाती है लेकिन अब तक यानी फरवरी में भी नई लहसुन की आवक सिर्फ 300 से 400 बोरी की बनी हुई है। अच्छी मांग और कम आवक से दाम ऊंचे बोले जा रहे हैं। इस बीच पुरानी लहसुन की आवक भी बरकरार है। हालांकि पुराने माल के दाम में तेजी नहीं है। लहसुन की आवक करीब 12 हजार बोरी रही। आलू के दाम मजबूत बने हुए हैं। आलू की आवक करीब 28 हजार बोरी रही। आलू चिप्स क्वालिटी नया 1200 रुपये तक ऊपर में बिका। प्याज के दाम स्थिर बने रहे। प्याज की करीब 30 हजार बोरी आवक रही।

प्याज नया 2200 से 2600, एवरेज 1600 से 2100, गोल्टा 1200 से 1500, गोल्टी 800 से 1000, आलू चिप्स 1100 से 1200, एवरेज 800 से 1000, गुल्ला 600 से 700, लहसुन ऊंटी सुपर बोल्ड नई 8000 से 9000, लहसुन बोल्ड 6500-7000, लहसुन एवरेज 4500 से 5500, बारीक 2500-3000, लहसुन जूनी 2500 से 2800, बोल्ड 1800 से 2200, एवरेज 1200 से 1500 रुपये क्विंटल बिका।

राजगढ़ से 180 बोरी लोकवन गेहूं की आवक – मंगलवार को छावनी अनाज मंडी में नए गेहूं की आवक दर्ज हुई। धार राजगढ़ की ओर से 180 बोरी नए गेहूं की आवक हुई। सत्यनारायण मुकेश कुमार के यहां आए गेहूं को बंसल ट्रेडर्स ने खरीदा। लोकवन क्वालिटी में माल की गुणवत्ता हल्की बताई जा रही है। हालांकि नया माल होने से 2100 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर बिका। गेहूं में बाजार स्थिर बना हुआ है। मिल क्वालिटी के भाव 2025 से 2050, पूर्णा 2000 से2050, लोकवन गेहूं 2150-2200 और मालवराज के भाव 2200 से 2250 रुपये क्विंटल रहे। मक्का के दाम स्थिर बने हुए हैं। मंडी में मक्का के दाम 1850 से 1875 रुपये पर आ गए हैं। प्लांट भाव मक्का 1940 रुपये बोली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here