जबलपुर में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दौरा :- महिला कार्यकारिणी भंग होने पर कमलनाथ पर गृहमंत्री ने ली चुटकी, कहा- खराब इंजन है और डिब्बे बदल रहे हैं

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का आज जबलपुर आगमन हुआ। जहां गृहमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जाकर सुभाष वार्ड का निरीक्षण किया और कैदियों से मुलाकात की। कैदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और गार्डन को देख गृहमंत्री प्रसन्न हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा जबलपुर की जेल में नेताजी रह चुके हैं। इसीलिए यह माटी पवित्र है।

कैदियों से बातचीत के दौरान कहा ज्ञानी भुगते ज्ञान से, मूर्ख भुगते रोए। सजा को ज्ञान से भुगते समय जल्दी कटेगा। वहीं रोकर भुगतेंगे तो सुबह से शाम नही हो पाएगी। कैदियों द्वारा योगा और संगीत सुनाकर गृह मंत्री का केंद्रीय जेल में स्वागत किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, जेलर मदन कमलेश, राकेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

गौरतलब है नेताजी सुभाष चंद्र बोस जेल के सुभाष वार्ड में नेताजी की यादों को संजोकर रखा गया है। जिसे आम आदमी के लिए भी शनिवार और रविवार के लिए खोला गया है।

नेताजी सुभाष वार्ड का भ्रमण करते गृहमंत्री

वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकारिणी भंग होने पर कमलनाथ पर चुटकी लेते हुए कहा खराबी इंजन में और डिब्बे को बदला जा रहा है। ऐसा करने से कांग्रेस में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। कमलनाथ खुद दो-दो पद लेकर बैठे हुए हैं वह उसको छोड़ें। बाद में उन्होंने इसे फिर कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला बताया।

रोजगार के मामले पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कांग्रेस ने 15 महीने में एक भी नौकरी नहीं दी। और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर 4 हजार प्रतिमाह के हिसाब से 15 महीने की सरकार में 60 हजार देना था। लेकिन 60 पैसे भी नहीं दिए। कांग्रेस पार्टी लिखित में झूठ बोलने वाली पार्टी है।

2023 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर गृहमंत्री ने कहा पूर्व में भी कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला था। जोड़ तोड़ कर सरकार बनाई थी। किसी का दिल था, किसी का लीवर था, किसी की किडनी थी, किसी का हाथ पैर था साल भर में यह हुआ इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा।

कार्यक्रम के दौरान जेल के बंदी को गृह मंत्री ने किया संबोधित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here