प्राइवेट पार्ट में कंप्रेशर से भर दी हवा – उज्जैन में युवक के पेट की आंत फटी, ऑपरेशन कर डॉक्टर ने बचाई जान, साथ काम करने वाले की करतूत

उज्जैन में एक शख्स ने अपने साथ काम करने वाले साथी के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेशर से हवा भर दी। जिससे उसकी पेट की आंत फट गई। वो 7 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर घट्टिया पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद शनिवार को जानलेवा हमले का केस दर्ज किया और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब मजाक और हत्या की साजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपी और पीड़ित दोनों कुरकुरे फैक्ट्री में काम करते है।

उज्जैन शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर आगर रोड स्थित ग्राम बांदका में कुरकुरे की फैक्ट्री है। यहां ग्राम उज्जैनिया का रहने वाला कमल सिंह राजपूत और पान बिहार का रहने वाला भरत चौहान भी काम करता है। 16 फरवरी की शाम भरत चौहान ने काम के दौरान कंप्रेशर से कमल सिंह के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी। उस समय उसे कुछ नहीं हुआ। लेकिन बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां जांच के दौरान पेट की आंत फटने का पता चला, जिसके बाद ऑपरेशन करना पड़ा।

पाउच में हवा भरने के लिए कंप्रेशर का होता है इस्तेमाल

फैक्ट्री मैनेजर रवि हिरवे ने बताया कि कुरकुरे को लंबे समय तक पाउच में सेफ रखने के लिए नाइट्रोजन गैस भरी जाती है। कंप्रेशर का यूज इसी में होता है। संभवत: काम के बाद सफाई के दौरान घटना हुई है। दोनों कर्मचारियों के नहीं आने पर 3 दिन बाद उन्हें मामले का पता चला। यहां हर सेक्शन में CCTV लगे हैं, लेकिन रिकॉर्डिंग सिर्फ 10 दिन की रहती है, इसलिए फुटेज भी नहीं मिल सके।

कारण पता कर रही पुलिस

पान बिहार चौकी प्रभारी राहुल चौहान ने भी दोनों के बीच विवाद की जानकारी से इनकार किया है। घट्टिया TI विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामले में जांच के बाद ही घटना की वजह पता चल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here