कोरोना की पाबंदियां हटी तो भोपाल शहर में खूब होने लगे धार्मिक आयोजन

कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने से तमाम तरह की पाबंदिया हटने के बाद से शहर में धार्मिक आयोजनों की संख्या बढ़ने लगी हैं। जिनालयों में भक्तामर पाठ तो मंदिरों में भागवत कथाएं हो रहीं हैं।

आचार्य प्रणाम सागर महाराज राजधानी के प्रवास पर हैं। वे शनिवार सुबह आठ बजे चौक बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं ने सेंट्रल लाइब्रेरी पर उनकी अगवानी की है। शोभायात्रा निकाली गई है। दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु ने बताया रविवार छह मार्च को झिरनो जिनालय में भक्तांबर लेखन दिव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया है1 सुबह सात बजे से झिरनो जैन मंदिर में यह कार्यक्रम शुरू हुआ।

इसके अलावा शहर के जैन मंदिरों के पदाधिकारियों एवं अध्यक्षों की विशेष बैठक रविवार सुबह 11 बजे रखी गई है। इसमें तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक 26 मार्च को भक्ति भाव के साथ विशाल स्तर पर मनाने पर चर्चा होगी। मार्च माह के आगामी दिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

इधर शहर के कोहेफिजा में स्थित जैन धर्मशाला में अखिल भारत वर्षीय महिला परिषद का संभागीय अधिवेशन हुआ। महिलाओं ने ध्वज का वंदन कर महामंत्र का वाचन किया। इस मौके पर परिषद की अध्यक्ष अनिता जैन, प्रांतीय संरक्षक सुलेखा, प्रांतीय उपाध्यक्ष हीरामणी, प्रांतीय सह-सचिव वंदना सिंघई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं शहर के ओल्ड सुभाष नगर में श्रीमद्भागवत कथा आज दोपहर तीन बजे से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग पधारकर भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन सुन रहे हैं।

अवधपुरी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कल से

उधर, अवधपुरी श्री सेवा संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन छह मार्च रविवार से रखा गया है। इसमें वृंदावन के बालसंत शैलेंद्र कृष्ण महाराज प्रवचन देंगे। अवधुपरी परिक्षेत्र जनकल्याण समिति के प्रमुख रमन तिवारी ने बताया कि कथा 13 मार्च तक चलेगी। दोपहर दो बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक होगी। पहले दिन कलश यात्रा में एक हजार महिलाएं मौजूद रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here