लड़की भगाने की बात पर हमला – आरोपी को जेल भेजा, किशोरी के परिजनों ने कर दिया युवक के परिवार पर हमला,चार घायल

उज्जैन मंगलनाथ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चार लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। लड़की भगाने की बात पर हुई घटना में महिला सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सके।

वीर सावरकर प्याऊ क्षेत्र निवासी किशोर दायमा पर शुक्रवार सुबह क्षेत्र में ही रहने वाले रमेश जादम,जीतू जादम,सुशील भदौरिया और लोकेश सांखला ने पाईप व लाठी से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर चारों किशोर की पत्नी शांतिबाई, माँ राजूबाई व पिता रघुनाथ पर भी टूट पड़े। हमले के बाद आरोपी भाग गए। घटना में किशोर के हाथ,रघुनाथ के पैर व शान्तिबाई को गंभीर चोंट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मामले में टीआई गगन बादल ने बताया कि मामले में धारा 452,232,294,506 व 34 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को तलाशा, लेकिन अब तक वह हाथ नहीं आए।

बेटे की वजह से रंजिश

पुलिस रिकार्डनुसार किशोर दायमा का पुत्र कुछ समय पहले दायमा परिवार की किशोरी को लेकर भाग गया था। लड़की को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। इसी बात पर दोनों परिवार मेंं रजिश होने के कारण पूर्व में भी विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह भी पूर्व की घटना को लेकर दोनों पक्षों में कहासूनी हो गई। नतीजतन आरोपियों ने दायमा परिवार पर हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here