नहीं रहीं बिजावर की महारानी मोहिनी कुमारी बुंदेला – 87 साल में दुनिया को कहा अलविदा, पिछले 4-5 सालों से मुंबई में हो रहा था इलाज

छतरपुर की बिजावर रियासत की महारानी रहीं मोहिनी कुमारी का मुम्बई में निधन हो गया। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में इस दुनिया को त्याग दिया। महाराज और विधायक रहे स्वर्गीय गोविंद सिंह जूदेव की पत्नी मोहिनी कुमारी पिछले कुछ सालों से बीमार चल रही थीं। महारानी करीब चार-पांच सालों से अपनी रियासत बिजावर नहीं आ पाई थीं। मुंबई में ही उनका इलाज हो रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

महारानी का अंतिम संस्कार मुंबई में ही उनके बेटे जय सिंह बुंदेला ने किया। महारानी के निधन से उनकी रियासत रही बिजावर सहित पूरा जिला शोक में हैं। उनके चाहने वालों ने उनके लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here