सुहास भगत भाजपा में संगठन मंत्री थे।
मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव की शुरुआत हो गई है। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी हो गई है। अब सुहास भगत को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नया संगठन महामंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा होना बाकी है। भाजपा में बदलाव की काफी दिनों से संभावना जताई जा रही थी।