22 साल बाद बदल रहे रेल पाथ के स्लीपर

रेलवे स्टेशन एरिया में 22 साल के बाद रेल पाथ के स्लीपर बदलने का कार्य जारी है। शनिवार-रविवार को प्लेटफार्म नंबर दो से रेल पाथ बदलने का कार्य किया गया।

प्लेटफार्म के 700 मीटर क्षेत्र में 12 सौ रेल पाथ बदले जाएंगे। इसके पहले वर्ष 2000 व 2001 में यह कार्य किया गया था। इस कार्य को करने से रेल यातायात ओर भी अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

भुसावल मंडल पीडब्ल्यूआइ डिपार्टमेंट द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। लगभग एक माह से यह कार्य जारी है। एक हिस्से में काम पूरा होने के बाद दूसरे हिस्से में कार्य हो रहा है। इसके लिए रोजाना दोपहर को दो से लेकर तीन घंटे का ब्लाक लगाया जा रहा है। दोपहर को यातायात का दबाव कम होने से स्लीपर बदले जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्लीपर बदलने से रेल की गति में बदलाव नहीं आएगा लेकिन मेंटेनेंस होने से ओर अधिक सुरक्षित रेल आवागमन हो सकेगा।

पैकिंग मशीन से हो रहा काम

स्लीपर बदलने के लिए मजदूरों के साथ ही पैकिंग मशीन की मदद भी ली जा रही है। मशीन के माध्यम से ट्रैक के नीचे से गिट्टी को कमजोर किया जाता है। इसके बाद मजदूर उस क्षेत्र की गिट्टी को निकालकर स्लीपर भी निकालने हैं। चार मजदूर इन स्लीपर को ट्रैक के नीचे से हटाकर उसकी जगह नया स्लीपर लगाते हैं। इसके बाद दोबारा मशीन के माध्यम से पैकिंग कर रेल पाथ की मजबूती को जांचा जाता है।

प्लेटफार्म नंबर तीन का हो चुका है काम पूरा

प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्लीपर बदले जाने का कार्य पूरा हो चुका है। यहां भी 700 मीटर ट्रैक पर स्लीपर बिछाए गए हैं। इस प्लेटफार्म पर बीड़-खंडवा-बीड़ शटल सहित अन्य पैसेंजर ट्रेन व गुड्स का मूवमेंट रहता है। इसलिए भी इसे प्राथमिकता से पूरा किया गया।

– प्लेटफार्म नंबर दो पर स्लीपर बदलने का कार्य जारी है। 700 मीटर रेल पाथ के 12 सौ स्लीपर बदले जाएंगे। यह कार्य ओवर ड्यू हो गया थ। अब इसे निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।

केके सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, पीडब्ल्यूआइ, खंडवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here