कांग्रेसियों ने फिर लगाया भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप, निकाली तिरंगा यात्रा

वर्ष 2020 में आज ही के दिन यानी 20 मार्च को कमल नाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा पड़ा था। इसके विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा ‘लोकतंत्र सम्मान दिवस’ मनाया गया।

इसी सिलसिले में राजधानी भोपाल में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने एक बार फिर भाजपा प र दो साल पहले जनता द्वारा चुनी गई सरकार गिराने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा ने 35-35 करोड़ रुपये से विधायक खरीदें। उन्हें बंधक बनाया। पैसों की दम पर कांग्रेस की सरकार गिरा दी। जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया था, लेकिन भाजपा ने सरकार गिराकर सरेआम लोकतंत्र की हत्या की है।

राजधानी में सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। उनकी यह तिरंगा यात्रा बोर्ड आफिस तक गई, जहां पर बाबा आंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके तिरंगा यात्रा का समापन किया। कांग्रेसी तिरंगा को हाथों में उठाकर चल रहे थे। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा की कथनी व करनी में बहुत फर्क है। अब जनता समझ चुकी है कि भाजपा ने प्रदेशवासिायों को ठगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिर्फ घोषणाएं करते हैं। विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है। राशन से लेकर हर तरह की जरूरी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं। जनता का भी सम्मान करते हैं। तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी। तिरंगा यात्रा में श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता, पूर्व पार्षद योगेंद्र गुड्डू चौहान, प्रदीप मोनू सक्सेना, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here