गेर खत्म होते ही सड़क पर उतरा निगम का अमला, राजबाडा और गेर मार्ग पर सफाई शुरू

इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली परंपरागत गेर में इस वर्ष रिकॉर्ड पांच लाख लोग जुटे। इसके चलते पूर गेर मार्ग पर जमकर रंग-गुलाल और पानी उड़ाया गया। रंग पंचमी की गेर निकलने के बाद नगर निगम की टीम गेर मार्ग की साफ-सफाई में जुट गई है। इस काम को रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए 10 स्वीपिंग मशीनें और 700 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। पूरे गेर मार्ग को दो घंटे में साफ करने का टारगेट रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here