इंदौर तालाब में डूबे दो दोस्त, मौत – रंगपंचमी पर घर गंदा ना हो इसलिए तालाब में नहाने गए थे, किनारे बैठा फ्रेंड बेबस होकर चीखता रहा, नहीं बचा पाया

इंदौर में रंगपंचमी पर दो दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मामला मानपुर का है। तीन दोस्त रंगपंचमी खेलने के बाद घर गंदा ना हो इसलिए तालाब पर नहाने पहुंचे थे। दो दोस्तों को तैरना नहीं आता था। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। वहीं किनारे पर नहा रहा तीसरा दोस्त देखते रह गया। उसकी आंखों के सामने उसके दो दोस्त गहरे पानी में चले गए। उसने घबराकर आसपास के लोगों से मदद भी मांगी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

TI विजय सिसौदिया के मुताबिक ग्राम खुर्दी में रहने वाले तीन दोस्त पीयूष (20) पुत्र दिनेश गेहलोत, मयंक (18) पुत्र प्रदीप भाटी तालाब के बीचोंबीच पहुंचकर नहा रहे थे। दोनों को तैरना नहीं आता था। वहीं राहुल यादव (34) तालाब किनारे ही नहा रहा था। पुलिस ने बताया कि रंगपंचमी पर रंग खेलने के बाद करीब ढाई बजे वे नहाने के लिए गांव से एक किमी दूर नाहरखेड़ी के तालाब पर पहुंचे थे।

राहुल ने बताया- दोस्त मेरे सामने डूब गए

राहुल ने बताया कि दोपहर का समय होने के चलते तालाब के आसपास कोई नहीं था। दोनों दोस्तों को डूबते देखकर पहले मैं घबराया। फिर आसपास के ग्रामीणों से मदद मांगी। लेकिन तब तक पीयूष और मंयक तालाब में दिखना बंद हो गए थे। इसकी सूचना पहले परिवार और फिर पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल SDRF की टीम को सूचना दी और दोनों को तालाब में ढूंढ़ना शुरू किया।

देर रात तक दोनों शव मिले

SDRF की टीम ने शाम 6 बजे से सर्चिंग शुरू की, रात तक दोनों के शव मिल गए। करीब साढ़े आठ बजे के पीयूष का शव मिल गया। वहीं मयंक का शव रात करीब 12 बजे के बाद मिला। दोनों के शवों को महू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here