उज्जैन के मक्सी रोड पर देर रात बंद कमरे में महिला की लहूलुहान लाश मिली, पति ने चरित्र शंका में की हत्या

उज्जैन के मक्सी रोड़ पर देर रात एक बंद कमरे में महिला की लहुलुहान हालत में लाश मिली है। महिला को संभवत: उसके पति ने चरित्र शंका के चलते मारा है। आरोपी ने पहले पत्नी का चेहरा कुलर पर मारा फिर गर्दन तोडऩे के बाद लाश कमरे में बंद कर भाग गया। मामले में पंवासा पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है।

पंवासा निवासी आरती (26) पति अरुण (35) के साथ केटरिंग का काम करती थी। चरित्र संदेह होने के कारण अरुण का आरती से लगातार विवाद होता रहता था। गुरुवार दोपहर संभवत: दोनों में फिर झगड़ा हो गया। इसी के चलते अरुण ने आरती का चेहरा कूलर पर दे मारा। जमीन पर पटककर उसका चेहरा बिगाड़ा फिर हाथ से गर्दन तोड़ कर लाश को घर में बंद कर भाग गया। घटना का रात को उस समय पत चला जब आरती की भाभी रेखा घर पहुंची। ताला लगा देख उन्होंने मोबाईल की टार्च से घर में झांका। आरती को जमीन पर पड़ी देख ताला तोड़कर अंदर घूसी तो आरती मृत पड़ी मिली। जिसकी सूचना पर पंवासा टीआई गजेंद्र पचौरिया मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की स्थिति और रेखा के बयान से स्पष्ट हो गया कि हत्या अरुण ने की इस पर उन्होंने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

तीसरा पति था अरुण

पुलिस के मुताबिक आरती पहले दो शादियां कर चुकी थी। पहले पति से उसका 9 साल का बेटा है। कुछ समय दूसरे के साथ रही फिर अरुण के साथ पत्नी की तरह रहने लगी। दोनों ने शादी कब की यह पता नहीं चला। लेकिन दोनों में विवाद देख करीब तीन माह पहले आरती की भाभी रेखा ने इंदौर के गोमटगिरी क्षेत्र में उन्हें किराना दुकान खुलवा कर दी थी। गुरुवार को दोनों आईडेंटी संबंधी दस्तावेज लेने आए थे। वापस इंदौर नहीं लौटने पर आरती ने दोनों को फोन लगा रही थी। आरती का मोबाईल बंद आ रहा था। अरुण ने सिर्फ शाम को कॉल अटैंड कर जल्द आने का कहा,लेकिन नहीं आने पर वह उज्जैन आई तो आरती मृत मिली।

राजस्थान भागने की शंका

टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि अरुण मूल रूप से राजस्थान के भिलवाड़ा का रहने वाला है। उसकी भाभी के बयान से पता चला है कि हत्या की वजह संभवत: चरित्र शंका है। जांच में विभत्स तरीके से हत्या करने के प्रमाण मिले है। अरुण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शायद वह भिलवाड़ा भाग गया। इसलिए कॉल डिटेल मिलने पर दल उसे खोजने जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here