अनुसूचित जाति जनजाति की वजह से एक जान और गई

0
89

उज्जैन। अनुसूचित जाति जनजाति कानून को समाप्त करने के लिए सपाक्स पार्टी निरन्तर प्रयासरत है, क्योंकि इस कानून का काफी दुरुपयोग हो रहा है। यह कानून देश की आबादी में ८० प्रतिशत लोगों के खिलाफ है। इसको समाप्त करने के लिए कई बार आंदोलन किए गए। अभी हाल ही में एक प्रकरण सामने आया है, प्रिया पति विनोद पिता देवनारायण विश्वकर्मा को अनुसूचित जाति के सदस्य द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा और इस कानून के अंतर्गत उसे फंसाने और पुलिस में बंद करने की धौंस दी जाती रही। शारीरिक और मानसिक रूप से यातनाएं भी दी गई। जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने अपनी जान दे दी। सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी, प्रांतीय उपाध्यक्ष जीयालाल शर्मा, अध्यक्ष चंद्रशेखर पाटीदार, सचिव हरीसिंह पंड्या, मीडिया प्रभारी जेआर माहूरकर एडवोकेट के साथ राजेश मेहता, माणकलाल उपाध्याय एवं बड़ी मात्रा में सपाक्स पार्टी के उम्मीदवार मंगल रेसीडेंस कॉलोनी, जहाँ पीड़िता निवास करती है, पर जाकर पीड़िता के पिता और पति को सांत्वना दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसी तारतम्य में देश से अनुसूचित जाति जनजाति कानून समाप्त करने के लिए पूरे प्रदेश में बैठक अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। आगामी दिनों में महिदपुर, देवास, खाचरौद, नागदा, बड़नगर, पानबिहार, तराना में बैठक का आयोजन कर इस विषय पर चर्चा की जाएगी। जानकारी मीडिया प्रभारी जेआर माहूरकर एडवोकेट ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here