दोस्तों के साथ नहाने गया 13 साल का लड़का तालाब में डूबा, मौके पर गंवाई जान

तालाब में नहाने गए एक किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गौरव सिंह (13) बुधवार दोपहर 12 बजे मेढ़कीचक स्थित तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और किशोर के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता ने बताया कि गौरव ने इस साल 7वीं की परीक्षा दी थी और वह इकलोता बेटा था। वह बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here