सीएम ने रूरल मार्ट का किया शुभारंभ

जिले के स्वसहायता समूह की महिलाएं विगत कुछ वर्षों से सफलतापूर्वक आर्थिक गतिविधियां संचालित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ ही सेवा के कार्य में भी योगदान दे रही हैं। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ ही समाज में महिलाओं का मान सम्मान भी बढ़ रहा है।

जानकारी के अनुसार स्वसहायता समूह की महिलाओं ने एक ओर नयी पहल की है। जिसके तहत रेहटी तहसील के मालीबायां में महिलाओं ने नाबार्ड के सहयोग से आजीविका रूरल मार्ट एवं सलकनपुर प्रसादम केंद्र सह आजीविका प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। इस रूरल मार्ट का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित किए जा रहे रूरल मार्ट का अवलोकन किया।

उन्होंने समूह की महिलाओं से उनके द्वारा चलाई जा रही आर्थिक गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद एवं उपकरणों तथा सलकनपुर मंदिर के लिए लड्डू प्रसादी यूनिट का भी अवलोकन किया। स्व सहायता समूह की शसोनू दायमा, उमा, मीना, शीला, रेखा, रजनी, रितु, गंगा ने मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि समूह द्वारा साबुन, सर्फ, शर्ट, लेनो बेग, मसाले, चना दाल, जैत के नॉन वूवन बेग आदि सामग्रियां बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री ने स्वसहायता समूह की महिलाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आजीविका मिशन एवं इमागो के सहयोग से संचालित मसाला यूनिट का भी अवलोकन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here