वर्ल्ड साइकिल डे पर लोगों ने चलाई साइकिल विश्व साइकिल दिवस पर केक काटकर साइकिल चलाने का मज़ा

0
107

उज्जैन। 3 जून को विश्व साइकिल दिवस पर स्मार्ट सिटी ने यूथ होस्टल एसोसिएशन के साथ मिलकर साइकिल चलाकर नगर में स्वस्थ रहने का संदेश दिया। वहीं साइकिल रैली शुरू होने के पहले केक काटकर साइकिलिंग करने वालों के साथ में खुशियां मनाई।

शुक्रवार को स्मार्ट सिटी ने यूथ होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ साईकिल रैली निकाली। शहर में घूमते हुए लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए साइकिल चलाने का संदेश दिया। साइकिलिंग करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता ने साइकिल रैली शुरू होने के पहले साइकिल डे पर केक काटकर साइकिलिंग करने वालों के साथ में खुश दिखाई दिए । रैली का उद्देश्य था कि साइकिल चलाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना है।साथ ही लोगों को जागरूक कर यह संदेश देना है कि सरकारी कर्मचारियों को भी सप्ताह में कम से कम 1 दिन कार्य स्थल पर साइकिल से जाना चाहिए।रैली स्मार्ट सिटी कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मेला कार्यालय पर समाप्त हुई। अधिकारियों ने कहा साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को साइकिल का प्रयोग करने और फिट रहने के लिए प्रेरित करने की एक पहल की गई।

विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत 2018 से

हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व साइकिल दिवस मनाने का फैसला किया था। सर्वसम्मति से इसके लिये 3 जून का दिन चुना गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा करना है। इस दिन लोगों को साइकिल चलाने के फायदे के लिये जागरूक किया जाता है। विश्व भर में विशेष कार्यक्रम होते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here