पिरामिड मेडिटेशन शिविर का आयोजन, मिस्टर एंड मिस माहेश्वरी प्रतियोगिता आज

0
94

हर साल की तरह इस साल भी माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में आस्था और उत्साह के साथ चार दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के 0 दूसरे दिन शोभा चांडक के निवास नारायण निवास पर मेडिटेशन शिविर लगाया गया। इस मौके पर श्रीमती चांडक के अलावा मेघा हुरकट, श्वेता मंत्री ने मेडिटेशन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

महिला मंडल की अध्यक्ष आभा कासट और सचिव हर्षा माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को भवन में महिला मंडल के तत्वाधान में स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में दोपहर तीन बजे स्वागत भाषण, सवा तीन बजे महेश वंदना, साढ़े तीन बजे से नीबू रेस प्रतियोगिता, थ्री लेग्स प्रतियोगिता, जनरल नालेज प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता और चेयर रेस आदि का आयोजन किया गया।

सोमवार की सुबह चांडक के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बताया कि पिरामिड ध्यान एकसरलतम और प्राण शक्ति से प्रचुर बनाने वाला अभ्यास है। इसमें ध्यान लगाने से प्राण शक्ति का क्षय रुकता है और हम खुद को ज्यादा से ज्यादा से प्राणवान महसूस करते है। अगर हमें आलस रहता है या फिर किसी काम में रूचि कम रहती है तो हमें पिरामिड ध्यान अवश्य करना चाहिए।

आज होगी युवा संगठन और महिला संगठन के तत्वाधान में अनेक प्रतियोगिता

माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कासट ने बताया कि मंगलवार को युवा संगठन और महिला संगठन के तत्वाधान में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें शाम को साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक एड मेड शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा माहेश्वरी महिला मंडल और युवा संगठन के द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता, शाम को छह बजे सोलो डांस प्रतियोगिता जूनियर वर्ग के अलावा सोलो डांस प्रतियोगिता सीनियर का आयोजन किया जाएगा। वही रात्रि साढ़े सात बजे से आठ बजे तक ग्रुप डांस सीनियर वर्ग प्रतियोगिता के अलावा गायन प्रतियोगिता और मिस्टर एंड मिस माहेश्वरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. सुधा लाहोटी, राव सर आदि उपस्थित थे। जिनको महिला मंडल ने अंत में स्मृति चिन्ह भेंट किए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here