अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त पल-प्रतिपल कार्यक्रम अनुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की बेहतर तैयारी की जाए। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के लिए प्रदेश में 75 ऐतिहासिक स्थल और समस्त जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम होंगे। सीहोर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम देवी धाम सलकनपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सीहोर नगर में श्री सिद्धी विनायक गणेश मंदिर परिसर में भी योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के 4 स्थल पर केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्रामों में निर्माणाधीन अमृत सरोवरों के किनारे आयोजन करें। राज्य के सभी मंत्री कार्यक्रमों में शामिल हों। युवा और विभिन्न सामाजिक संगठन योग के लिए अधिकाधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए। प्रदेश के सभी कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश के प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। भारत सरकार द्वारा जारी पल- प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 6 बजे से सभी सहभागी उपस्थित होंगे और केंद्रीय मंत्रियों तथा अतिथियों का संबोधन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here