अथर्वशीर्ष मंडल ने मनाया अपना स्थापना दिवस पाठ पूजा महाआरती कर गणेश जी को लगाया मोदक का भोग

0
98

स्थानीय गणपति अथर्वशीर्ष मंडल ने अपना 15वां स्थापना दिवस धरमपुरी के समीप ग्राम पगारा में स्थित अति प्राचीन वक्रतुंड श्री गणेश मंदिर में अथर्वशीर्ष का पाठ कर मनाया।

मंडल के संस्थापक पं. सुरेश आचार्य ने बताया कि मंडल की स्थापना से लेकर 15 वर्ष में आज तक “अथर्वशीर्ष” के सवा लाख से अधिक पाठ किये जा चुके हैं। वर्तमान में पाठ किए जाने का यह क्रम निरंतर चल रहा है। मंडल की स्थापना के समय मात्र 7 से 8 भक्त थे।

वर्तमान में मंडल से 35 से 40 भक्तगण जुड़े हुए हैं व मंडल द्वारा रचनात्मक कार्य भी किए जाते हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल के द्वारा वक्रतुंड गणेशजी का आकर्षक श्रंगार कर महाआरती की गई। मोदक का भोग लगाया गया।

भक्त पं. नरेंद्र भट्ट ने बताया कि वक्रतुंड पागारा का गणेश मंदिर एक हजार वर्ष पुराना होकर काफी चमत्कारी व सिद्ध माना जाता है। पं. दीपक बिल्लोरे के द्वारा सुमधुर गणेश जी के भजनों की प्रस्तुति दी गई।

पं. सतीश भट्ट के द्वारा आशीर्वचन दिए गए। मंडल के राजेश सोनिया के द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया। गणेश जी की कृपा सभी पर बनी रहे ऐसी प्रार्थना करते हुए सभी भक्तों द्वारा स्थापना दिवस की बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here