जीजा ने साली के साथ किया रेप 2 महीने की गर्भवती को ले गया महाराष्ट्र, केस दर्ज

0
97

बांडीखाद की रहने वाली महिला ने अपने जीजा के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में धामनोद थाने में केस दर्ज करवाया है। जनवरी में आरोपी ने पीड़िता का अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपी महिला को जबरदस्ती अपने साथ बाइक पर बैठाकर महाराष्ट्र लेकर गया, जहां एक फैक्ट्री के कमरे में रखकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद आरोपी महिला को लेकर अपने गांव आ गया। जहां से महिला अंधेरे में घर से पैदल ही मांडव की ओर निकली। हालांकि ज्यादा रात होने पर महिला मांडव के एक खंडेर ही रुक गई, जिसके बाद महिला अपने मामा के घर पहुंची, यहां पर अपने साथ हुई जबरदस्ती की पूरी घटना बताई। परिजन महिला को लेकर थाने पर पहुंचे, जहां पर आरोपी जीजा शिवा पिता सोहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है।दरअसल 11 जनवरी को शाम के समय 21 वर्षीय महिला पति के घर के बाहर बर्तन धो रही थी, इसी दौरान आरोपी शिवा आया व महिला को अपने साथ जबरदस्ती बाइक पर बैठकार ले गया। इधर महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने पर गुम इंसान का प्रकरण दर्ज करवाया था, जिसके बाद से ही महिला की तलाश की जा रही थी। आरोपी जब महिला को अपने साथ ले गया था, तब महिला दो माह की गर्भवती थी। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार महिला को आरोपी जान से मारने की धमकी देकर अपने साथ बाइक पर ले गया व बाद में बस में बैठाकर महाराष्ट्र ले गया। जहां पर एक जीनिंग फैक्ट्री में शिवा नौकरी करने जाता था तथा महिला को कंपनी के कमरे में बंदकर रखता था व प्रतिदिन रात में महिला के साथ बलात्कार करने लगा।

देपालपुर भी लेकर गया आरोपी

महाराष्ट्र से आरोपी महिला को लेकर अपने घर मांडव के ग्राम वंदाव लेकर गया, जहां पर आठ दिन रखने के बाद पुन आरोपी देपालपुर लेकर गया। यहां पर महिला के साथ गर्भवती होने के बावजूद दुष्कर्म करता रहा तथा एक माह पहले अपने गांव लेकर आ गया। दो दिन पहले आरोपी के घर पर कोई नहीं होने के कारण शाम के समय महिला मौका देखकर भाग निकली, जिसके बाद रात में मांडव में रुकी व अगले दिन ग्राम जीरात पहुंची थी। आरोपी ने 6 माह तक गर्भावस्था के दौरान दुष्कर्म किया है। टीआई राजकुमार यादव के अनुसार महिला के गायब होने पर गुम इंसान कायम किया था, लौटने के बाद बयान दर्ज किए गए। जिसमें महिला ने अपने जीजा के द्वारा ही दुष्कर्म की बात बताई हैं, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here